अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

जिला मुख्यालयों में तैनात होंगे मनोवैज्ञानिक

क्वारेंटाइन सेंटर में मनोविकार दूर करने के सुझाव देंगे, 104 पर भी कर सकते हैं कॉल

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर चिंता जताई है। सिंहदेव ने एक जानकारी साझा की है कि सभी जिला मुख्यालयों में एक मनोवैज्ञानिक की ड्यूटी में तैनात रहेगा।

मनोवैज्ञानिक विकार दूर करने के सुझाव देंगे। सिंहदेव के मुताबिकर क्वारेंटाइन केंद्रों में मानसिक विकार लोगों की संख्या बढ़ रही हैं। मानसिक विकार दूर करने 104 पर भी कॉल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 36606 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34656 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

प्रदेश में अब तक 95 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1857 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 36 मरीजों का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button