अन्य राज्यों कीदेश विदेश कीन्यूज़
नहीं रहे इरफान खान, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान की हालत गंभीर थी और वो आईसीयू में थे। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 साल पहले मार्च 2018 में इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जिसके इलाज के लिए वे लंदन गए थे।
इरफान खान के निधन पर प्रवक्ता का स्टेटमेंट आया है। उन्होंने कहा- इरफान ने 2018 में कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बताते हुए लिखा था- मुझे विश्वास है, मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है।