अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण मामले में चिकित्सक गिरफ्तार

रायपुर। उद्योगपति प्रवीण सोमानी किडनेपिंग मामले में रायपुर पुलिस ने गिरोह के डॉक्टर अपराधी को उत्तरप्रदेश के अंसारगंज इल्तफाजगंज इब्राइमपुर जिला अंबेडकर नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी बीएएमएस डॉ. आफताब अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। लॉकडाउन के कारण घर में ही आरोपी था।

रायपुर पुलिस ने अंबेडकर नगर पुलिस की मदद से छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डॉ. आफताब के घर पहुंची। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि प्रवीण सोमानी का अपहरण कर अंबेडकर नगर स्थित उसके अस्पताल की बेसमेंट कार पार्किंग में रखा गया था। जहां उसके द्वारा उद्योगपति प्रवीण को बेहोशी का इंजेक्शन और मेडिकल चेकअप किया जाता था। डॉक्टर की गिरफ्तारी से पुलिस को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

घटना के बाद से फरार डॉक्टर कहां छिपा था और वह किस-किस के संपर्क में था। इसकी भी जांच में पुलिस जुटी है। डॉक्टर से गिरोह के फरार अन्य तीन सदस्यों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती हैं।किडनेपिंग में रायपुर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया था। अब तक रायपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपित पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button