अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

कलेक्टर समेत आला अफसरों ने पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जशपुर विधायक विनय भगत, कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, एवं कलेक्टर कावरे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षा रोपण….. विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण……. जशपुर से साथ जिले के समस्त विकासखंड में किया गया वृक्षारोपण

जशपुरनगर 05 जून 2020/ विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उददेश्य से जशपुर विधायक विनय भगत, कुनकुरी विधायक यू़.डी. मिंज, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, वनमण्डलाधिकारी जशपुर कृष्ण जाधव सहित अन्य जिला अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार के निकट ही बाकी नदी के तट पर फलादार एवं छायादार पौधे लगाए गए है। इन रोपित पौधों में अमलतास, बेल, जामुन, अर्जुन, इत्यादि विभिन्न प्रकार के पौधे षामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे जिले मेें वर्षा ऋतु तक 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिससे पेड़ो की संख्या में निरंतर आ रही कमी को पूरा किया जा सके।
कलेक्टर श्री कावरे ने बताया कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में सामाजिक वानिकी का अत्यधिक महत्व है। सामाजिक वानिकी के माध्यम से हम अपने घर के आस-पास, गांव-षहर के बाहर अनुपयोगी जमीन पर, जंगल के बाहर खाली पड़ी जमीन पर, नदी के किनारे, किसानों के खेतों की मेड़ो पर व्यवस्थित रूप से आयुर्वेद एवं पर्यावरण के अनुकूल पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण के बचाने में अपना योगदान दे सकते है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए जनप्रतिनिधी जशपुर विधायक विनय भगत द्वारा वृक्षारोपण स्थल पर पूजा अर्चना कर एक बेल के पौधे का रोपण किया गया, इसी प्रकार कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, हीरूराम निकुंज, सामाजिक कार्यकर्ता अजय गुप्ता, एवं अन्य जनप्रतिनिधी तथा जिला कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शंकर लाल बघेल, वनमण्डालाधिकारी जशपुर कृष्ण जाधव, जिला पंचायत सीईओ जशपुर के. एस. मण्डावी,, अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग वाहने, जिला शिक्षा अधिकार एन. कुजूर, एसडीएम जशपुर योगेन्द्र्र श्रीवास, तहसीलदार जशपुर कमलेश मिरी सहित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधी, मीडियाकर्मियों द्वारा वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम जनों को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button